धमतरी नगर निगम के अधिकारी आज ब्रम्ह चौक दो बुलडोजर लेकर पहुँचे। जहाँ निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स तोड़ने की कार्यवाही हो रही थी। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर धमतरी विधायक ओंकार साहू भी मौके पर पहुँचे थे। और निगम की मनमानी को लेकर अपनी नाराजगी जताई। गोकुलपुर वार्ड निवासी हेमशंकर सोनकर ने बताया कि उनके पास ब्रम्ह चौक स्थित जमीन का पट्टा है।