धमतरी: ओबीसी संयोजन समिति ने किया प्रदर्शन, जनगणना में OBC के लिए पृथक कॉलम जोड़ने की मांग
ओबीसी संयोजन समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा आज कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर धमतरी को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि आगामी जाति जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ा जाए। तथा उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय के लिए UGC को प्रभावी रूप से लागू कर 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की गई।