धमतरी: काजू समझकर रतनजोत खाने से करीब 30 बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरझरा में रामायण कार्यक्रम चल रहा था। जहाँ रविवार की शाम गांव के करीब 30 बच्चो ने रतनजोत को काजू समझ कर खा लिया। जिससे बच्चो का तबियत बिगड़ गया। और बच्चे उल्टी करने लगे। सभी बच्चों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ पर बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे अभी खतरे से बाहर है।