धमतरी: एसपी ने अर्धसैनिक बलों में चयनित 13 नवयुवकों से की आत्मीय मुलाकात
हाल ही में धमतरी जिला एवं आसपास क्षेत्र के 13 नवयुवकों का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों - असम राइफल, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में होने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा चयनित युवाओं से आत्मीय मुलाकात की गई। इस अवसर पर एसपी ने सभी चयनित जवानों को हार्दिक बधाई दी।