खलारी: एसीसी हाई स्कूल में नशा व साइबर ठगी के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
Khelari, Ranchi | Jun 18, 2026 गुरुवार दोपहर 3 बजे एसीसी हाई स्कूल खलारी के सेमिनार भवन में नए थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी ने विद्यार्थियों को नशाखोरी के दुष्परिणामों और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने तथा ओटीपी, बैंकिंग जानकारी व निजी विवरण...