गोराडीह: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शनिवार को गोराडीह थाने का औचक निरीक्षण किया
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा शनिवार को गोराडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना में लंबित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए नियमित एवं सघन गश्ती करने का निर्देश दिया