मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन सिद्ध बाबा शावकों संग दिखी, जंगल के गुर सिखाते देख पर्यटक हुए रोमांचित
Manpur, Umaria | May 23, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे सफारी पर गए पर्यटको को एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला।ताला जोन मे बाघिन "सिद्ध बाबा"अपने दो शावको के साथ जंगल मे विचरण करती दिखाई दी,जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे।जानकारी के अनुसार लगभग 18 माह के दो शावक - एक नर और एक मादा - अपनी मां सिद्ध बाबा के साथ ग्रास लैंड क्षेत्र मे घूम रहे थे।