सिमडेगा: सिमडेगा बस स्टैंड स्थित देवा ट्रैवल्स में छापेमारी, लैपटॉप, मोबाइल समेत कई टिकट जब्त, संचालक गिरफ्तार
सिमडेगा बस स्टैंड स्थित देवा ट्रैवल्स एजेंसी में अवैध तरीके से रेलवे टिकट बेचने की शिकायत पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ की टीम ने सिमडेगा सदर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर एजेंसी से भारी मात्रा में अवैध रेलवे टिकट बरामद किए। जांच के दौरान यह सामने आया कि एजेंसी ओडिशा के कुछ लोगों के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को चला रही थी। मौके से आ