जांजगीर: सुशासन तिहार 1 मई से, जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रेस वार्ता कर सुशासन तिहार 2026 और जनगणना 2027 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 मई से 10 जून तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे, जहां ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। वहीं जनगणना 2027 के पहले चरण में 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण डिजिटल माध्यम से किया जाएग।