घोसी: जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने घोसी आरटीपीएस काउंटर का किया औचक निरीक्षण
घोसी आरटीपीएस काउंटर का जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस काउंटर को बंद देखकर वह भड़क गई। हालांकि आरटीपीएस काउंटर पर उपस्थित कर्मी ने बताया कि वह विभागीय काम से जहानाबाद अपने वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार मिलने जा रहे हैं तब जाकर मामला शांत हुआ।