संडीला: पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को लखनऊ में 'योग गौरव सम्मान' से किया गया सम्मानित
Sandila, Hardoi | Jun 20, 2026 कोथावां ब्लॉक के सांता गांव निवासी अभिनीत मौर्य को लखनऊ में 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और अपने पर्वतारोहण अभियानों के दौरान योग एवं ध्यान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है।