मुज़फ्फरनगर: जुम्मे की नमाज एवं लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ खालापार में निकाला गया फ्लैग मार्च
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज एवं लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के द्वारा पुलिस फोर्स के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खालापार में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं एसपी सिटी द्वारा लोगों को अवगत कराया गया कि कोई भी हुड़दंग ना करें एवं चुनाव को प्रभावित करने का काम अगर किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।