पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरिनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार कुछ लोग उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र से गन्ने का खोया लाने के लिए गए थे। वापस आते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर सोये दो युवकों को करंट लग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।