ग्राम हरिनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 2 युवकों की करंट लगने से मौत होने के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर सीओ राजू साहू ने बताया कि मामले में परिजनों को समझा-बुझाकर रोड जाम खुलवाते हुए परिजनों की मांग पर ट्रैक्टर चालक के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।