नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित भारत फाइनेंस कंपनी से 28 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने आशुतोष नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 18 लाख रुपए बरामद हुए है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है।