पुलिस लाइन में एसएसपी अभिषेक सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने पर लगी हुई है। उसी को लेकर नगर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने मिमलाना रोड से एक तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।