बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नार्कोटिक्स कंट्रोल की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स कंट्रोल की बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में बताया गया कि विगत माह में जिले के विभिन्न थानों में मादक पदार्थों से संबंधित कुल 13 कांड दर्ज किए गये. इस दौरान कार्रवाई करते हुए 70.33 किलोग्राम गांजा, 73.99 ग्राम स्मैक, 84.1 लीटर कफ सिरप बरामद हुआ है.