अशोक नगर: अशोकनगर में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ सड़कों पर उतरे उपभोक्ता, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार को चेताया
अशोकनगर में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को दोपहर 1 बजे सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।