बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के नारायणपुर गांव में खेलते हुए नदी में डूबा 4 वर्षीय मासूम, गांव में मातम
Barh, Patna | May 26, 2026 बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत घोसवरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार को खेलते-खेलते एक 4 वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत महतो के पुत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने मंगलवार को लगभग 2 बजे बताया कि बच्चा घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वह नदी किनारे पहुंचकर गहरे पानी में चला गया।