रॉबर्ट्सगंज: नगरीय और सलखन नया पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 53 मरीजों का हुआ उपचार
नगरीय और सलखन नया पीएचसी पर रविवार सुबह 8 बजे से स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ इस स्वास्थ्य मेले में 53 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ जेपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। आज सदर विकास खण्ड के अन्तर्गत नया पीएचसी और सलखन मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर मेले में महिला पुरुष व बच्चों का निःशुल्क इलाज किया गया।