श्री गंगानगर: राजकीय अवकाश के दिनों में शिविरों और बैठकों के आयोजन पर एतराज, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 4, 2026
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति द्वारा राजकीय अवकाश के दिनों में शिविरों तथा बैठकों के आयोजन पर कड़ा एतराज जताया गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर 3:00 बजे इन संगठनों के पदाधिकारियों ने अति. जिला कलक्टर सुभाष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीगिरधर तथा उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को ज्ञापन सौपा।