कुरावली: कुरावली में समाधान दिवस पर सात शिकायतों का निस्तारण, नवागत एसडीएम ने सुनीं क्षेत्रीय समस्याएँ
शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान नवागत एसडीएम शिवनरेश सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो पुलिस विभाग से संबंधित तथा पाँच राजस्व विभाग से जुड़ी थीं।