सांवेर: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक मार्गदर्शन
Sawer, Indore | May 30, 2026 मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावल, शहर के सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसद शंकर लालवानी तथा मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के लिए होटल परिसर को आकर्षक सजाया गया है।