नकुड: गौवंश संरक्षण, किसानों की समस्या और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को कोतवाली गंगोह में CM के नाम ज्ञापन सौंपा
गंगोह। गोवंश संरक्षण, किसानों की समस्याओं तथा अन्य विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन कोतवाली गंगोह के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित बेसहारा गोवंश की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई गई।