मंडला: पेयजल संकट को लेकर हाथी तारा रैयत के ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन
Mandla, Mandla | Jun 11, 2026 निवास विकासखंड के ग्राम हाथीतारा रैयत के ग्रामीणों ने गुरुवार दो बजे कलेक्टर को आवेदन दिया है। जिसमें गांव में गर्मी के दिनों में उत्पन्न हुई पेयजल समस्या से अवगत कराया है। बताया कि निवास तहसील के ग्राम हाथीतारा रैयत में गांव का मुख्य सरकारी बोर पिछले काफी समय से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।