तानसेन: युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
Tansen, Gwalior | May 16, 2026 राम्या होटल में एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दतिया के योगेश रावत ने दुष्कर्म कर दिया। घटना 13 मार्च की है आरोपी योगेश ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।इसी के आधार पर उसने ब्लैकमेल कर 15 मार्च को फिर लड़की को होटल में बुलाया और दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। योगेश ने लड़की को भरोसा दिया था कि वह उसके साथ शादी करेगा।