दीपका चौक पर अतिक्रमण का आतंक, जाम में फंसी एंबुलेंस से मरीज की सांसें अटकीं
Dipka, Korba | May 12, 2026 दीपका चौक में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण चौक पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान एक गंभीर मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीज की जान पर संकट की स्थिति निर्मित हो गई।