कोरांव: अयोध्या में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 27 वर्षीय सत्यम द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक सत्यम द्विवेदी (27) पुत्र कमल कृष्ण द्विवेदी की मौत हो गई।