बांधवगढ़: उमरिया संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की इकाई नंबर तीन को 42 दिन के वार्षिक रखरखाव के लिए किया बंद
उमरिया के बिरसिंहपुर पाली के मंगठार स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की इकाई नम्बर तीन को 42 दिन के वार्षिक रखरखाव के लिए बंद कर दिया गया है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की तीन नम्बर 210 मेगावाट की यूनिट में आज से रखरखाव के लिए उत्पादन बंद कर दिया गया है।