बांधवगढ़: नगर मुख्यालय के मोहनपुरी में बाइक में घुसा सांप
उमरिया नगर मुख्यालय के मोहनपुरी में बर्मन की स्टाल के सामने बाइक में सांप घुस जाने की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया।सड़क मार्ग का उपयोग कर आने जाने वाले लोग इकट्ठा हो गए। जिस पर बाइक मलिक सहित स्थानीय लोग बाइक से सर्प निकालने का लगातार प्रयास करते रहे बाद में अचानक सांप के बाइक से निकल जाने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।