बांधवगढ़: SP ने ज़िले में बेहतर क़ानून व्यवस्था के मद्देनज़र उप निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश किए जारी
उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक उपनिरीक्षको की पदस्थापना की है।जिसमे उपनिरीक्षक ब्रज किशोर गर्ग कोतवाली से सिविल लाइन थाना,उपनिरीक्षक लखन सिंह पाली से उमरिया कोतवाली, उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह सिविल लाइन से उमरिया कोतवाली हेतु आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए है।