बांधवगढ़: जिला मुख्यालय में 17 सितंबर को वृहद स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता मित्रों का सम्मान कार्यक्रम होगा आयोजित : जिला कलेक्टर
कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र जैन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-2024" समारोह अंतर्गत 17 सितंबर को वृहद स्वच्छता श्रमदान गांधी चौक से रणविजय चौक एवं स्वच्छता मित्रों का सम्मान कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से मंगल भवन परिसर में आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि मंगल भवन में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।