बांधवगढ़: नगरपालिका उमरिया द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 17 सितंबर को-CMO नगर पालिका उमरिया
उमरिया नगर को साफ, स्वच्छ तथा सुन्दर बनाने हेतु स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर 2024 को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। CMO किशन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर श्रमदान सहित मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।वही प्रधानमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में उडीसा भुनेश्वर में आयोजित 2.0 कार्यक्रम के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा तथा सुना जायेगा।