बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को भीम आर्मी के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने गरीब का मकान बिना नोटिस के गिराए जाने का विरोध किया। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद सभी ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारीगण मौजूद रहे।