बहराइच: मटेरा चौराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायल
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर को ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। जिनका इलाज जारी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।