बहराइच: चरदा गांव में आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
चरदा गाँव चरदा गांव मे एक महिला उस वक्त हादसे की शिकार हो गई जब वह घर के बाहर ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठी थी। इसी दौरान अचानक आग की लपटों की चपेट मे महिला आ गई और इसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल परिजन ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।