फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, राजद ने बिहार के बच्चों को पलायन के लिए मजबूर किया
Phulwari, Patna | Dec 21, 2024 वीडियो कॉल के जरिए धरने पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बात किया था और उन्होंने कहा कि एक राजद ही है जो छात्रों को न्याय दिला सकती है। इसे लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद वही है जिसने बिहार के बच्चों को पलायन के लिए मजबूर किया। बिहार के पूरे शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया।