फुलवारी: भाजपा विधायक संजय सिंह का आरोप, राहुल गांधी संसद में कभी झप्पी लेते हैं तो कभी मटकी मारते हैं
Phulwari, Patna | Dec 20, 2024 भाजपा विधायक संजय सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में कभी झप्पी लेते हैं, कभी कुछ इशारे करते हैं तो कभी मटकी मारते हैं, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने संसद में सारी हदें पार कर दी उनके धक्का देने से सांसद घायल हो गए।