फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री संजय झा का दावा, अरविंद केजरीवाल ने कभी जातीय जनगणना का समर्थन नहीं किया
Phulwari, Patna | Dec 21, 2024 बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। संजय झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा जातीय जनगणना के मुद्दे को उठाते थे लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कभी भी जातीय जनगणना का समर्थन नहीं किया।