फुलवारी: बेऊर से कुख्यात निकेश उर्फ पप्पू प्याजा गिरफ्तार, कई अपराधों में शामिल
Phulwari, Patna | Dec 20, 2024 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें पटना के बेऊर से कुख्यात निकेश उर्फ पप्पू प्याजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे पुलिस ने जानकारी दी है। पप्पू प्याजा पर 6 से 7 डकैती, लूट और हत्या के केस भी दर्ज है। पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन बार-बार पप्पू प्याजा अपना ठिकाना बदल रहा था।