फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल का आगमन, बिहार को याद रखने लायक कुछ करने की बात कही
Phulwari, Patna | Dec 21, 2024 राजगीर महोत्सव में कॉन्सर्ट के लिए शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह पहली बार बिहार आए हैं, और वह कुछ ऐसा करने की कोशिश करेंगे जिसे बिहार हमेशा याद रखेगा। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे पहले वह लिट्टी चोखा खाने वाले हैं।