रमना: रमना में अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़, 118 किलो गांजा के पौधे नष्ट
Ramna, Garhwa | Jul 4, 2026 गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव स्थित गजनिया टोला में पुलिस ने अवैध गांजा की खेती का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 300 वर्गमीटर में लगी गांजा की फसल को नष्ट कर दिया। कार्रवाई में 118 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त किए गए। मामले में संजय यादव के खिलाफ सनहा दर्ज कर आगे की क