मड़ियाहू: गोसाईपुर गांव में जहर खाने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाम एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताते हैं कि गांव निवासी अरविंद कुमार चौहान की 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल मड़ियाहूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।