मड़ियाहू: निधापुर मंगरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बरसठी थाना क्षेत्र के निधापुर मंगरा गांव में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक विशाल पटेल (पुत्र विजई पटेल) रात को परिवार के साथ भोजन कर सोने गया था। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे जब परिजन उठे तो उन्होंने विशाल को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया।