मंझनपुर: महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कौशाम्बी में भाजपा का घर-घर अभियान, अभिलाषा नंदी ने विपक्ष पर किया करारा प्रहार
महिला आरक्षण बिल को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए गांव-गांव दस्तक देने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी द्वारा महिला आक्रोश कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने और विपक्ष को घेरने का अभियान चलाया जा रहा है। मंझनपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता अयोजित हुई है।