एकमा: एकमा आमदाढ़ी ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं
Ekma, Saran | Apr 10, 2026 छपरा सदर अनुमंडल के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकमा आमदाढ़ी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है.