मोठ: खिरिया घाट सेतु निर्माण में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर; सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में
Moth, Jhansi | May 26, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट सेतु निर्माण स्थल पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान 32 वर्षीय मजदूर मिलन पुत्र दीजन, निवासी कोलकाता, करीब 50 फीट ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया। मजदूरों ने सुरक्षा उपकरण न मिलने का आरोप लगाया है।