नीम का थाना: पाटन में ओवरलोड डंपरों से गिरने वाली पत्थर की गिट्टियों से आमजन परेशान रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारी एवं आमजन ने की सफाई
नीमकाथाना के पाटन कस्बे में ओवरलोड डंफरो से गिरने वाली पत्थर की गिट्टियों से आम जान काफी परेशान है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए रविवार को रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारी एवं आमजन ने मिलकर सड़क से गिट्टियां उठाई। नीमकाथाना कोटपूतली स्टेट हाईवे पर यह नजारा आम बात है। सडक से गिट्टिया हटाने के बाद दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी व दुपहिया वाहन चालको को सुविधा होगी।