नीम का थाना: नीमकाथाना में माकपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट का किया घेराव सांसद व विधायक ने स्थाई समाधान की कि मांग
नीमकाथाना मे बिजली पानी की मांग को लेकर माकपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट का घेराव किया। सीकर सांसद अमराराम नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीकर सांसद अमराराम व नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन पानी के स्थाई समाधान की मांग की।