विदिशा नगर: नए सीएमओ की नियुक्ति का पेच संचालनालय में फंसा, राजस्व विभाग के उप निरीक्षक अनिल बिदुआ बने प्रभारी सीएमओ
नए सीएमओ की नियुक्ति का पेज संचालनालय में फस गया है। विदिशा में नया सीएमओ कौन होगा इसका निर्णय नगरीय विकास विभाग अभी तय नहीं कर सका है। उधर पुराने कम धीरज कुमार शर्मा को 5 जुलाई को ही रिलीफ कर दिया गया है। संचनालय से नया सीएमओ नहीं आने से फिलहाल नगर पालिका के राजस्व विभाग के सहायक उप निरीक्षक अनिल बिदुआ को विदिशा को सीएमओ का अस्थाई प्रभार सौंपा है।